{"_id":"67640202c53711cad8071396","slug":"video-amethi-jal-parata-karayalya-ka-varathathha-bhakaya-na-khal-maraca-janiapana-sapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: जिला पूर्ति कार्यालय के विरुद्ध भाकियू ने खोला मोर्चा, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: जिला पूर्ति कार्यालय के विरुद्ध भाकियू ने खोला मोर्चा, ज्ञापन सौंपा
राशन कार्ड होने के बावजूद राशन नहीं मिलने पर आक्रोशित किसानों ने जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन कर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
रीता सिंह जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर से किसानों एवं राशन कार्ड लाभार्थियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि शासन की ओर से गरीब पात्र लाभार्थियों को क्षेत्रीय उचित दर की दुकानों से राशन वितरित किया जाता है लेकिन विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
राशन कार्ड होने के बावजूद जब लाभार्थी कोटेदार के यहां राशन लेने जाते हैं तो बताया जाता है उनका नाम सूची में नहीं है। ऐसे में पत्र व्यक्ति तहसील व जिला पूर्ति कार्यालय का चक्कर काटते हैं बार-बार आवेदन एवं शिकायत के बावजूद पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में नहीं जुड़ रहा है।
पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में जोड़े जाने एवं उन्हें राशन दिलाए जाने की मांग की गई है। संगठन अध्यक्ष कहा कि अगर पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में नहीं जुड़ तो संगठन उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।