{"_id":"6804ded47a5954bd60049612","slug":"video-amethi-pata-ka-thasara-shatha-sa-pahal-pahaca-patana-na-kaya-hagama-aarapa-bna-sacana-karata-sa-lya-talka-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amethi: पति की दूसरी शादी से पहले पहुंच पत्नी ने किया हंगामा, आरोप - बिना सूचना कोर्ट से लिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पति की दूसरी शादी से पहले पहुंच पत्नी ने किया हंगामा, आरोप - बिना सूचना कोर्ट से लिया तलाक
प्रतापगढ़ निवासी कामिनी सोनी ने अपने पति आकाश सोनी पर न्यायालय को गुमराह कर तलाक लेने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने हाईकोर्ट से शादी पर स्थगन आदेश लेकर विवाह से एक दिन पहले ही मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे आकाश को शादी न करने की चेतावनी दी है।
कामिनी के मुताबिक उनकी शादी 19 अप्रैल 2019 को मुसाफिरखाना कस्बे के आकाश सोनी से हुई थी। दोनों के बीच आपसी तकरार के चलते 2023 से कामिनी मायके में रह रही थी। दंपती की तीन साल की एक बेटी भी है। तीन दिन पहले कामिनी ने एसपी से मिलकर पति पर कोर्ट को गुमराह कर तलाक लेने और दूसरी शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस ने जब आकाश से पूछताछ की तो उसने अधिवक्ता के साथ मिलकर तलाक आदेश की प्रति पेश की और बताया कि तलाक वैध है, इसलिए वह दोबारा शादी कर सकता है।
शनिवार को कामिनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से शादी पर रोक का आदेश ले लिया और रविवार को आकाश की शादी से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई है और आकाश को विवाह स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। यदि उसने अदालती आदेश के बावजूद शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। आकाश ने फिलहाल विवाह टालने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।