{"_id":"67729c7a1716f134f806069c","slug":"video-amethi-tasakara-ka-tha-aarapa-50-lkha-ka-samaka-ka-satha-garafatara-gharabtha-kara-thabca-gaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: सिपाही निकला महिला व्यवासी का हत्यारोपी, पति की तहरीर पर दर्ज किया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: सिपाही निकला महिला व्यवासी का हत्यारोपी, पति की तहरीर पर दर्ज किया था मुकदमा
दो दिन पहले घर मे घुसकर हुई विवाहिता की हत्या के मामले में देर रात पुलिस ने आरोपी आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही रवि शुक्ला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है.आरोपी सिपाही इन्हौना थाने के पीआरवी में तैनात है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुलतानपुर रोड स्थित आवास विकास कालोनी का है जहाँ रेडीमेड कपड़ो का व्यवसाय करने वाली दिव्या अग्रहरि की घर मे घुसकर दुपट्टे से गला कसकर शनिवार को हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति ने रवी शुक्ला नाम के एक सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस ने पति और मृतका के मोबाइल नंबर के सीडीआर के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पहले भाई ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ थाने में तहरीर दी बाद में शव घर पहुँचने पर परिजन आक्रोशित हो गए और पति को छोडने के साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही रवि शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आज सुबह पुलिस ने आरोपी सिपाही को बाईपास से गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी सिपाही के मोबाइल में 4600 सौ रुपए भेजने का स्क्रीन शॉट भी सामने आया है। जिसमें मृतका महिला ने अपने कपड़े के थोक व्यवासाई के एकॉउंट से सिपाही को पैसे भेजे थे।
पति के साथ मौके पर पहुँची पुलिस
आज सुबह अमेठी कोतवाली पुलिस पति चंदन अग्रहरी को लेकर घटनास्थल पहुँची थी और जिस दुपट्टे से महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी उसकी शिनाख्त करवाई जिसके बाद पति ने दुपट्टे की पहचान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।