{"_id":"67724b8863b63164ea05a683","slug":"video-shahajahapara-ma-kava-takara-ka-kavaya-sagaraha-thal-mara-majhasa-kaha-ka-vamacana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में कवि तौकीर के काव्य संग्रह 'दिल मेरा मुझसे कहे' का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में कवि तौकीर के काव्य संग्रह 'दिल मेरा मुझसे कहे' का विमोचन
प्रख्यात चित्रकार कवि मोहम्मद तौकीर की याद में शाहजहांपुर के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय स्थित तौकीर आर्टकेड में काव्य गोष्ठी एवं शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तौकीर सा के काव्य संग्रह 'दिल मेरा मुझसे कहे' का विमोचन भी हुआ। जिसमें लगभग 25 प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने अपनी कविताओं व नज्मों को शामिल किया।
अलीगढ़ से आए प्रोफेसर एसए जाफर व अब्दुल वाहिद खां ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। विशिष्ट अतिथि अशफाक उल्ला खां व इतिहासकार डॉ. अभिनंदन स्वरूप ने कवियों एवं शायरों को अंगवस्त्र भेंटकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने किताब का विमोचन किया। इसके बाद शायर वसीम मीनाई, कवयित्री सरिता बाजपेयी, हमीद खिजर, राशिद हुसैन राही जुगनू, मुनीब अहमद मुनीब, कासिम अख्तर, फहीम बिस्मिल, शमशाद आतिफ तिलहरी, खलीक अहमद शौक, तनवीर आलम, अभिषेक ठाकुर ने काव्यपाठ किया। आयोजक चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर ने कहा कि चित्रण के बगैर काव्य अधूरा है और काव्य के बगैर चित्रण है। इसीलिए दोनों कलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में सबा नकवी, मोहम्मद हसन, मोहमद रफी, लालित्य पल्लव भारती, शाहीना खातून शबनम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।