{"_id":"6752d24f5746d0361c0dcad6","slug":"video-amethi-tha-bika-ka-aamana-samana-takakara-tha-mahalo-samata-paca-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं समेत पांच घायल
अमेठी जिले के जायस इलाके में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसा जायस थाना क्षेत्र के गौरीगंज रोड पर हुआ है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बे में गांधीनगर से जायस की तरफ जा रही बाइक और जायस से गांधीनगर की तरफ जा रही दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलो को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों में आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं।सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।