{"_id":"671252dd584524ba5a0aa064","slug":"video-parayaka-gathha-para-rajayamatara-ka-byana-sa-kagarasaya-ma-aakarasha-amatha-ma-patal-faka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रियंका गांधी पर राज्यमंत्री के बयान से कांग्रेसियों में आक्रोश, अमेठी में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रियंका गांधी पर राज्यमंत्री के बयान से कांग्रेसियों में आक्रोश, अमेठी में पुतला फूंका
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज युवक कांग्रेस ने गौरीगंज कस्बे के हनुमान तिराहे पर दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूँककर जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया था और लिखा था कि अंततः लड़की लड़ नही पाई और भाग ही गई वहां जहाँ लड़ना न पड़े,बूढ़ी जो हो गई है।राज्यमंत्री द्वारा पोस्ट करते ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने वीडियो जारी कर दिनेश सिंह की आलोचना की।राज्यमंत्री के बयान पर कांग्रेसियों में आक्रोश व्यापत है।
आज युवक कांग्रेस के कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व गौरीगंज कस्बे के हनुमान तिराहे पर राज्यमंत्री दिनेश सिंह का पुतला फूँककर नारेबाजी की।कांग्रेस कार्यालय से पुतले के साथ निकले बड़ी संख्या में कांग्रेसियों नारेबाजी करते हुए हनुमान तिराहा जाकर पुतला फूंका।
वहीं, जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने अमेठी की बेटी प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जिससे कांग्रेसियों और अमेठी की जनता में जबरजस्त आक्रोश है।इसी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन करते हुए दिनेश सिंह का पुतला फूंका गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।