{"_id":"671147099162d7dd1b090204","slug":"video-people-gathered-in-bharat-milap-attractive-tableaux-created-buzz-entire-area-drenched-devotion","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिवपुर में भरत-मिलाप में उमड़े लोग, आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, भक्ति से सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिवपुर में भरत-मिलाप में उमड़े लोग, आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, भक्ति से सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र
शिवपुर रामलीला समिति द्वारा गुरुवार रात भरत मिलाप का भव्य आयोजन किया गया।
रामलीला समिति शिवपुर के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और हनुमान जी की झांकियों के साथ लाग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के तरना शिवपुर मुख्य बाजार, लाल जी कुंआ, पंचकोसी मार्ग और गिलट बाजारसे होते हुए प्राचीन रामलीला शिवपुर स्थल पर संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर में चालीस से अधिक विभिन्न झांकियां निकाली गईं, जो नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रामलीला समिति के नवयुवकों ने पूरे शिवपुर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया, जिससे माहौल और भी भक्ति मय हो गया। शिवपुर लाल जी कुंआ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के अयोध्या लौटने पर भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ, तो लोगों की आंखें नम हो गई। यह दृश्य सभी को भावुक कर गया, और रामभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर गया। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और हनुमान की आरती कर रामलीला का समापन किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार बागी, मंत्री संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष आर. एन. सिंह उपमंत्री दिनेश मोदनवाल, रोहित मौर्य, पार्षद बलराम कनौजिया, अतुलेश उपाध्याय, कोमल वर्मा, राजेश गुप्ता, राजेश वर्मा, त्रिलोकी नाथ केशरी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।