{"_id":"6710e2e5aee0b6344b0769d1","slug":"video-manapara-ka-btaya-ka-mal-yapa-tama-ka-kamana-gava-ma-khasha-ka-mahal-karakatara-panama-ka-ghara-sa-raparata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मैनपुरी की बिटिया को मिली यूपी टीम की कमान, गांव में खुशी का माहौल; क्रिकेटर पूनम के घर से रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मैनपुरी की बिटिया को मिली यूपी टीम की कमान, गांव में खुशी का माहौल; क्रिकेटर पूनम के घर से रिपोर्ट
देश ही नहीं विदेश की धरती पर भी अपना परचम लहराने वाली यूपी की बिटिया क्रिकेटर पूनम यादव को अब महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूपी टीम का कप्तान बनाया गया है। जानकारी हुई तो पूनम के गांव में खुशी का माहौल है। लोग अपनी बिटिया की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं।
पूनम के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। पूनम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तभी से वह अपने सीनियर्स की नजर में थीं। अब उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिला है।
क्रिकेटर पूनम यादव, मूल रूप से मैनपुरी जिले के घिरोर क्षेत्र के महुआहार गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता फौज में थे। उनका नाम रघुवीर सिंह है। वर्तमान में यह लोग आगरा में रहते हैं। गांव कभी-कभी ही आते हैं। लेकिन, गांव के लोगों को अपनी बिटिया के प्रति अपार स्नेह झलकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।