बलिया के शहर कोतवाली पुलिस ने जमुआ बंध से शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अवैध खराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा उल्टे पुलिस से ही उलझ गया। शराब को अपनी शादी में ले जाने की बात बता रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुना बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बंधे पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में संब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इसकरी कार से विभिन्न ब्राण्ड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की कार रोकने पर वह पुलिस से उलझ गया था। बता रहा था कि उक्त शराब अपनी शादी में प्रयोग के लिए ले जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।