{"_id":"686283872804590d110b4894","slug":"video-video-amethi-nashhakasana-ka-btha-pahal-bra-pahaca-kashhatara-bl-sanatana-ka-apamana-naha-sahaga-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: निष्कासन के बाद पहली बार पहुंचे क्षेत्र, बोले सनातन का अपमान नहीं सहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: निष्कासन के बाद पहली बार पहुंचे क्षेत्र, बोले सनातन का अपमान नहीं सहूंगा
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी से निष्कासित गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। भाले सुल्तान पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि अगर मैं रामचरितमानस जलाने पर तालियां बजाता, सनातन धर्म का अपमान सह लेता तो शायद आज पार्टी में होता। लेकिन मुझे न तो अपनी विधायकी प्यारी है और न ही कुर्सी, अगर धर्म पर आंच आए तो सबसे पहले आवाज मेरी उठेगी।
राकेश प्रताप सिंह ने मंच से कहा कि मैं विधायक रहूं या नहीं, राजनीति करूं या छोड़ दूं लेकिन हिंदू धर्म के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
उन्होंने दावा किया कि सपा में यादव कार्ड खेला जा रहा है और बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा और नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा कि गौरीगंज की जनता ने उन्हें तीन बार विधायक बनाया और आज भी उन्हें जनता पर उतना ही भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब विचारधारा की राजनीति करेंगे और धर्म, संस्कृति तथा क्षेत्रीय सम्मान की रक्षा को प्राथमिकता देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।