{"_id":"6a099839b76e07fba202d8d9","slug":"video-video-bkhara-va-pata-sa-sabthhata-raha-athhaka-30-kathara-para-haaa-aayajana-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुखार व पेट से संबंधित रहे अधिक, 30 केंद्रों पर हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुखार व पेट से संबंधित रहे अधिक, 30 केंद्रों पर हुआ आयोजन
अमेठी जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द, दस्त से पीड़ित मिले।
गौरीगंज के सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. यश त्रिपाठी और डॉ. महेंद्र कनौजिया की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। दोपहर 11:10 बजे तक आयुष चिकित्सक नर्सिंग ऑफिसर खुशबू यादव, प्रतिभा सोनी, फार्मासिस्ट विक्रम प्रसाद, एलटी एसबी कुशवाहा, सीएचओ स्वाति कुमारी, एनएम कंचन पांडेय, पूजा तिवारी संग अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस समय तक पहुंचे 53 मरीजों में 25 का परीक्षण किया गया। सैंठा गांव निवासी राम समुझ ने बताया कि करीब 15 दिनों से बुखार के साथ जोड़ों में दर्द बना हुआ है। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला।
चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। इसी गांव की विद्या देवी ने बताया कि दो दिन से वह पेट दर्द व गैस की समस्या से परेशान है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं वृद्ध झनक्का देवी ने बताया कि शनिवार शाम से उन्हें पेट दर्द, दस्त और गैस की समस्या बनी हुई है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही ओआरएस डालकर ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। छेदीराम का पुरवा गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि दो दिन से उन्हें बुखार के साथ हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने जांच कराई।
दवा देने के साथ ही धूप से बचाव करने की सलाह दी है। शिवकुमारी ने बताया कि आठ दिनों से भूख नहीं लग रही है। हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने मेले में जांच कराने के बाद दवा देने संग खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और लू के साथ ही बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।