सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: हंसते खेलते बच्चों से शिक्षा की बगिया गुलजार, नए सत्र के पहले दिन 7500 से अधिक बच्चों का हुआ नामांकन

VIDEO: हंसते खेलते बच्चों से शिक्षा की बगिया गुलजार, नए सत्र के पहले दिन 7500 से अधिक बच्चों का हुआ नामांकन

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:14 PM IST
VIDEO: हंसते खेलते बच्चों से शिक्षा की बगिया गुलजार, नए सत्र के पहले दिन 7500 से अधिक बच्चों का हुआ नामांकन
नवीन सत्र के शुभारंभ के पहले दिन बुधवार को हंसते खेलते बच्चों से शिक्षा की बगिया गुलजार हुई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। कई विद्यालयों में मिड-डे मील में बच्चों को पूड़ी, सब्जी, खीर आदि खिलाए गए। डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालने संग नए प्रवेशित बच्चों व अधिक नामाकंन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों में 7500 बच्चों का नामांकन हुआ। विद्यालयों में बच्चों को किताबें भी वितरित की गईं। जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में बीते सत्र में 1.32 लाख बच्चे पंजीकृत रहे, इनमें करीब 26000 बच्चे पासआउट हो गए। विभाग की ओर से इस सत्र में 40 हजार नए बच्चों के नामाकंन का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष पहले दिन 7500 बच्चों का नामांकन हुआ। गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर से डीएम संजय चौहान ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे अपने हाथों में स्कूल चलो अभियान से संबंधित विभिन्न स्लोगन की पट्टियां लिए हुए स्कूल चलो, सब पढ़ें सब बढ़ें, का नारा लगाया। कार्यक्रम में बीते सत्र में अधिक नामांकन कराने वाले 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 1 एवं कक्षा 6 में नव प्रवेशी बच्चों का डीएम, सीडीओ सचिन कुमार, डीपीओ संतोष कुमार व बीएसए संजय तिवारी ने बच्चों तिलक लगाकर, माला पहनाकर व बैग, कॉपी, स्टेशनरी आदि भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही कक्षा एक से आठ तक प्रत्येक कक्षा के तीन-तीन बच्चों को नई पाठ्यपुस्तकें वितरित की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ अर्जुन सिंह, हरिओम त्रिपाठी, संतोष यादव, जिला समन्वयक (सामुदायिक) प्रवीण सिंह, गोविंद शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, अमिता मिश्रा आदि मौजूद रहीं। राजकीय और माध्यमिक के स्कूलों में भी हुए प्रवेश जिले में 37 राजकीय काॅलेजों के साथ ही 25 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्कूलों में पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया चलती रही। बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी अभियान चलाकर बच्चों को प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर में टावर की ऑपरेटिंग मशीन में लगी आग; सर्वर ठप होने से हजारों उपभोक्ता बेहाल

01 Apr 2026

Sirmour: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 3920 करोड़ की विशेष सहायता देने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

01 Apr 2026

नारनौल: रामबास में 101 कलश के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

उरई में आधी रात को ओलावृष्टि से हाहाकार, गेहूं की बालियां मिट्टी में मिलीं, भारी आर्थिक संकट में अन्नदाता

01 Apr 2026

Bilaspur: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के संगठनों का धरना, सुबह से जाम में फंसे लोग, पुलिस बल तैनात

01 Apr 2026
विज्ञापन

Solan: रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल बैरियर पर चक्का जाम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

01 Apr 2026

मोगा में एसओआई का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष

01 Apr 2026
विज्ञापन

Sanjay Saraogi on Caste Census: जाति जनगणना के रिपोर्ट के आधार पर विकास के नए-नए काम होंगे-संजय सरावगी

01 Apr 2026

विधायक राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया, 'अटल किसान कैंटीन' का भी किया शुभारंभ

01 Apr 2026

Gaya: सरकार से पहले जागा बिहार का ये गांव, सरकारी कानून से पहले इस गांव में लागू हुई शराबबंदी | Bihar News

01 Apr 2026

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय आए बच्चों का अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

रोहतक: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उपायुक्त ने नव प्रवेश विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

अमृतसर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

01 Apr 2026

औरैया: 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कैथावा में तार टूटने से लगी आग

01 Apr 2026

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट में मजदूर की मौत, दो सगे भाई गिरफ्तार

01 Apr 2026

VIDEO: 30 वर्ष पुराना पेड़ घर पर गिरा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

01 Apr 2026

VIDEO: प्राथमिक विद्यालय तोरोमाफी में छात्रों को पढ़ाया गया अखबार का महत्व

01 Apr 2026

VIDEO: परिषदीय विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, पहले दिन विद्यार्थियों ने पढ़ा अमर उजाला

01 Apr 2026

VIDEO: एक बार फिर मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई

01 Apr 2026

VIDEO: विद्यालय में छात्रों को अखबार के महत्व की दी गई जानकारी

01 Apr 2026

VIDEO: रूपईडीहा धर्मशाला में राम कथा के दौरान राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

01 Apr 2026

VIDEO : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बीते नौ वर्षों में लखनऊ के लोगों का जीवनस्तर बढ़ा

01 Apr 2026

Saharanpur: डीसीएम खाई में पलटी, शाकंभरी जा रहे 7 श्रद्धालु घायल

01 Apr 2026

अमृतसर में दुकान के बाहर गाड़ियां खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झड़प

01 Apr 2026

आज से गेहूं की सरकारी खरीद, अमृतसर की भगता वाला मंडी में तनावपूर्ण हालात

01 Apr 2026

Meerut: महावीर जयंती भवन में किया झंडारोहण

01 Apr 2026

गांदरबल मुठभेड़: अरहामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, IED एक्सपर्ट आतंकी ढेर

VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु

01 Apr 2026

VIDEO: सिलिंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी के सामने दो-दो, तीन-तीन दिन से लाइनों में लगे लोग

01 Apr 2026

रामाभार स्तूप पर बौद्ध भिक्षुओं ने किया चांटिंग, श्रद्धालु हुए शामिल

01 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed