उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 8, 9 और 10 जून को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 28,512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में पूरे जिले को तीन जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर यूपी-112 पीआरवी और एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी।
नकल और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सैनिटाइजेशन टीम लगाई गई है। यह टीम परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र परिसर की गहन जांच करेगी। सभी केंद्रों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्यूआरटी टीम सक्रिय रहेगी।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। सोशल मीडिया सेल विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर नजर रखेगी। एसपी ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।