{"_id":"69c67b091a28853b51055823","slug":"video-devotees-were-spellbound-upon-beholding-the-tableaux-of-lord-vishnu-shri-ram-and-hanuman-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान विष्णु, श्रीराम और हनुमान की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान विष्णु, श्रीराम और हनुमान की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
Vimal Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:11 PM IST
Link Copied
नवदुर्गा चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भगवान विष्णु, श्रीराम और बजरंग बली हनुमान की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृहस्पतिवार की रात चामुंडा मंदिर पर दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित योगेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां प्रदान कराईं। रजनीश प्रजापति ने बतौर मुख्य यजमान हवन में आहुतियां छोड़ देवी की आराधना की। इस दौरान रॉकी उर्फ अंशय कालरा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हर साल चैत्र नवरात्र पर होने वाले महोत्सव से नगर ही नहीं बल्कि आस पास के लोगों को धार्मिक लाभ होता हैै। अन्य अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान विष्णु, भगवान श्री राम और बजरंग बली हनुमान की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी के भजनों पर भी रात भर झूमते रहे। डॉ.सुमेरचंद, निगम वर्मा, मनमोहन सिंह सैन, परमजीत सिंह, कुसुम प्रजापति, सौरभ जैन, अशोक चौहान, संजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, सीमा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, महिपाल चौहान, सुंदर सिंह आदि ने धर्म लाभ कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।