{"_id":"69d67219781e5f260c0dbf50","slug":"video-pair-of-sarus-cranes-the-state-bird-was-found-in-a-sugarcane-field-in-gajraula-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गजराैला में गन्ने के खेत में पाया राज्य पक्षी सारस का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराैला में गन्ने के खेत में पाया राज्य पक्षी सारस का जोड़ा
Vimal Sharma
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:49 PM IST
गजरौला में गन्ने के खेत में राज्य पक्षी सारस का जोड़ा पाया गया। सारस का जोड़ा पाया जाना वन विभाग और प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए अच्छी खबर है। सारस को राज्य पक्षी होने का गौरव प्राप्त है। पिछले कुछ सालों में तालाब अवैध कब्जे के कारण कम हो गए। वहीं झीलों का अस्तित्व भी खतरे में हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 20 साल में गंगा की दो जल धारा विलुप्त हो गईं। पुराने लोगों महरपुर गुर्जर के प्रीतम सिंह, जल्लोपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ओमकार सिंह का कहना है कि करीब दो दशक पूर्व हसनपुर तहसील क्षेत्र में तट बांध के किनारे गंगा बहती थी। आज वहां पर खेती हो रही है। बरसात के सीजन में ही पानी आता है। झीलों के अस्तित्व पर खतरा होने और तट बांध किनारे की जलधारा सूख जाने के कारण वन्य जीवों को बड़ा नुकसान हुआ। दशकों पूर्व सारस, सुरकाब से लेकर अन्य पक्षियों की भरमार रहती थी। पिछले साल नवंबर में वन विभाग ने सारस की गणना कराई तो जिले में एक भी नहीं पाई गई थी, लेकिन बुधवार को सारस का जोड़ा चंदनपुर के खेतों में विचरण करता पाया गया। जिसे देख हर कोई हैरत में रह गया। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी का कहना है कि जिले में सारस का जोड़ा दिखाई देना प्रकृति के लिए अच्छा संकेत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।