{"_id":"68cfcf7d11680350b5037d8c","slug":"video-22-satabra-sa-haga-ayathhaya-ka-falma-ramall-ka-ragaraga-aagaja-saraya-kanara-maca-para-utaraga-satara-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर से होगा अयोध्या की फिल्मी रामलीला का रंगारंग आगाज, सरयू किनारे मंच पर उतरेंगे सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सितंबर से होगा अयोध्या की फिल्मी रामलीला का रंगारंग आगाज, सरयू किनारे मंच पर उतरेंगे सितारे
रामनगरी अयोध्या में सरयू के तट पर रामकथा पार्क में 22 सितंबर से अयोध्या की फिल्मी रामलीला का रंगारंग आगाज होने जा रहा है, जो दो अक्तूबर तक चलेगी। इस बार की रामलीला बेहद खास होगी। पर्दे के सितारे मंच पर उतरेंगे और भगवान श्रीराम की जीवन गाथा का जीवंत मंचन करेंगे। फिल्मी रामलीला में प्रख्यात भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन, फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर, रजा मुराद, अवतार गिल, राकेश बेदी और बिंदु दारा सिंह भाग ले रहे हैं। इस रामलीला में आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम दिखने के साथ भारतीय संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है। इससे पहले लक्ष्मण किला में फिल्मी रामलीला आयोजित होती थी लेकिन इस बार राम कथा पार्क में फिल्मी रामलीला का आयोजन हो रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म सहित दूरदर्शन पर शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इसका लाइव प्रसारण होगा। इस साल रावण दहन का दृश्य दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव देने वाला है। रामकथा पार्क में दो अक्तूबर को 280 फीट ऊंचा रावण, 190 फीट ऊंचा मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतले दहन किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।