{"_id":"6a5b8e1453941845960143b3","slug":"video-ayathhaya-hanamanagaugdhha-ma-kaval-hathao-ka-paravasha-mahata-raja-thasa-na-namaja-ka-thava-ka-btaya-saha-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हनुमानगढ़ी में केवल हिंदुओं को प्रवेश, महंत राजू दास ने नमाज के दावों को बताया सही----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हनुमानगढ़ी में केवल हिंदुओं को प्रवेश, महंत राजू दास ने नमाज के दावों को बताया सही----
हनुमानगढ़ी में केवल हिंदुओं को प्रवेश, महंत राजू दास ने नमाज के दावों को बताया सही----
अयोध्या: हनुमानगढ़ी मंदिर में केवल हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति है। यह बात हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने स्पष्ट की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया जिसमें हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने की बात की गई थी।
महंत राजू दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी परिसर 52 बीघा का है। उन्होंने कहा कि नमाज हनुमानगढ़ी के निकास द्वार के बाहर सटे आश्रम के पास पढ़ी गई थी। यह नमाज मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी की ओर से पढ़ाई गई थी। महंत ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को सिरे से खारिज गलत बताते कहा कि बृजभूषण को दिल पर हाथ रखकर और हनुमान की कसम खाकर सच बोलने की चुनौती दी की सही बताए कि मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी गई थी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में एक बोर्ड भी लगाया गया है। जिसपर स्पष्ट रूप से लिखा है कि केवल हिंदू ही प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही कहा कि शंकराचार्य सपा के प्रचारक है और उनके गुरु कांग्रेस के प्रचारक थे। इसीलिए वो कह रहे है कि नमाज नही पढ़ी गई थी।
नमाज के दावों पर स्पष्टीकरण
महंत राजू दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ी गई थी। नमाज मंदिर के बाहर आश्रम के पास हुई थी। यह मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी के निर्देश पर हुई थी। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से सही बताया।
शंकराचार्य और बृजभूषण पर टिप्पणी
राजू दास ने शंकराचार्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने शंकराचार्य को समाजवादी पार्टी का प्रचारक बताया। उन्होंने कहा कि उनके गुरु कांग्रेस के प्रचारक थे। महंत ने बृजभूषण शरण सिंह को हनुमान की कसम खाकर अपने दावों की सच्चाई बताने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भ्रम फैलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।