{"_id":"6a5b9c598f3c501c0b0938b7","slug":"video-ayathhaya-bika-ka-aamana-samana-takakara-ma-pachhara-navasa-yavaka-ka-mata-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिछौरा निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिछौरा निवासी युवक की मौत
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:01 PM IST
क्षेत्र में बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पिछौरा निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। किछुट्टी चौराहे के पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
बाजार वासियों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। वहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह व फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा ने मृत घोषित कर दिया।
सुनील के घर में 8 माह का बेटा है। सुनील के पिता राम सुभावन भारती किसान यूनियन के पदाधिकारी थे जिनका पिछले वर्ष दुर्घटना में ही निधन हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।