{"_id":"6a018dba3111961ca8069fbb","slug":"video-ayathhaya-ma-163-karaugdha-ka-lgata-sa-bna-raha-sapara-sapashayalta-asapatal-ka-daema-na-kaya-narakashhanae-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 163 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 163 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण
अयोध्या में अयोध्या कैंट क्षेत्र स्थित रामपथ पर बन रहे 300 शैय्या वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर मौजूद रहे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्य गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब 163.71 करोड़ रुपये की लागत से पुराने सीतापुर आंख अस्पताल की जगह ईपीसी मोड पर सात मंजिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल में ओपीडी, जनरल वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सेवाओं सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। अस्पताल बनने के बाद अयोध्या और आसपास के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।