{"_id":"6853ee4d576a3cb2b203d46b","slug":"video-ayathhaya-ma-atararashhataraya-yaga-thavasa-samaraha-ma-shamal-haga-thakashhanae-afaraka-ka-vathasha-mahamana-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे दक्षिण अफ्रीका के विदेशी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे दक्षिण अफ्रीका के विदेशी मेहमान
रामनगरी अयोध्या में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। योग दिवस मुख्य रूप से राम की पैड़ी पर मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपनी टीम के साथ राम की पैड़ी का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। राम की पैड़ी के साथ गुलाबबाड़ी में भी भव्य रूप से योग दिवस मनाए जाने की तैयारी है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका का भी एक दल योग दिवस समारोह में शामिल होगा। योग दिवस सभी तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय व अन्य जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अयोध्या पुलिस दोहरी भूमिका में होगी। खुद योग दिवस में शामिल होगी और सुरक्षा में भी तैनात रहेगी। राम की पैड़ी पर लगभग 4000 लोग योगाभ्यास करेंगे। राम की पैड़ी पर प्रदेश के की कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मुख्य रूप से राम की पैड़ी पर योग दिवस आयोजित किया गया है। इसका निरीक्षण भी किया गया है और तैयारी के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुबह 6:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा और यह 7:45 बजे तक चलता रहेगा।इस दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। दूसरी तरफ आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या पुलिस दोहरी भूमिका में होगी। एक तरफ वह खुद योग दिवस में शामिल होगी तो दूसरी तरफ सुरक्षा के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर कवि और शायर धर्मराज ने भी योग दिवस को लेकर अपनी कविता सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।