{"_id":"69b67af8a3ea82d04003151b","slug":"video-ayathhaya-ma-capata-raya-bl-garamanae-kashhatara-taka-pahaca-mathhamaha-jagarakata-abhayana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में चंपत राय बोले- ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे मधुमेह जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में चंपत राय बोले- ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे मधुमेह जागरुकता अभियान
अयोध्या में रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, उत्तर प्रदेश (आरएसएसडीआई-यूपी) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज कार्यशाला का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया।
चंपत राय ने कहा कि यह राजनीतिक सम्मेलन नहीं बल्कि शोध और चिकित्सा से समाज को रोगमुक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने मधुमेह के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और जांच सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
आयोजन सचिव डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण युवाओं में मधुमेह और हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई के प्रो. डॉ. दीपक जुमानी ने बताया कि डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसे नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. भावना ने समय-समय पर फुल बॉडी चेकअप कराने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।