{"_id":"6a004768559c7332d10f197f","slug":"video-ayathhaya-ma-dapara-ka-takakara-sa-bika-savara-yavaka-ka-mata-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
यूपी के अयोध्या में मिट्टी ढोने वाले डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली बीकापुर सीमा पर तारुन थाना क्षेत्र के गुंधौर–सोनखरी मार्ग पर सूल्हेपुर मोड़ के पास हुआ।
बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र के कनकपुर झगरौली (केवटिया) निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद (26), अरविंद कुमार (22) और हिमांशु (20) घर से बाइक पर बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में मिट्टी ढोने वाले डंपर ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर भगन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरविंद कुमार और हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें अरविंद कुमार की हालात अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी किया। पुलिस ने पंचनामा करके मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत और दो युवकों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, तीनों युवक सामान्य रूप से बाजार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।