{"_id":"69b28b56bad534ea660a2932","slug":"video-ayathhaya-ma-gasa-ka-kallta-para-sapa-na-saldara-ka-catara-lkara-kaya-paratharashana-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गैस की किल्लत पर सपा ने सिलिंडर का चित्र लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गैस की किल्लत पर सपा ने सिलिंडर का चित्र लेकर किया प्रदर्शन
अयोध्या में गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी ने गैस सिलिंडर का चित्र लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा कि भाजपा कार्यालय से पर्ची जारी हो रही है जो भाजपा के करीबी हैं उन्हीं को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है जबकि जिनके यहां शादी विवाह है भंडारा है उनको गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है इस समय रमजान का पवित्र माह चल रहा है उन लोगों को भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है और जिला प्रशासन कह रहा की गैस से कोई दिक्कत नहीं है जबकि आम नागरिक को गैस आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है वहीं दूसरी तरफ सपा नेत्री अपर्णा जायसवाल ने कहा कि सरकार ने घरेलू गैस महंगी कर दी है महिलाओं का किचन महंगाई के बोझ के तले दब चुका है और सरकार इस मामले पर कुछ नहीं कर रही है मजबूर होकर समाजवादी पार्टी को प्रदर्शन करना पड़ रहा है हालांकि जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट किया है कि जनपद में कहीं किसी भी तरह की घरेलू गैस सिलिंडर की समस्या नहीं है, जितनी डिमांड है उतनी सप्लाई हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।