{"_id":"69d0ebb7f5d56ae3f30368c6","slug":"video-ayathhaya-ma-parasava-ka-tharana-jacaca-bcaca-ka-mata-para-sayasata-taja-sapa-nata-pavana-pada-na-sarakara-ka-ghara-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर सियासत तेज, सपा नेता पवन पांडे ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर सियासत तेज, सपा नेता पवन पांडे ने सरकार को घेरा
अयोध्या में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर जहां परिजनों में आक्रोश है। वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने प्रेस वार्ता कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की लापरवाही के कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिजनों के मुताबिक गर्भवती महिला को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने का हवाला देकर उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मचारी निजी अस्पतालों के लिए दलाली करते हैं।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि होम्योपैथिक डॉक्टर द्वारा फोन पर सिजेरियन ऑपरेशन कराने की बात कही गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और अंततः जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामले में आरोपी डॉक्टर डॉ. अंजली श्रीवास्तव और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेता ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी से मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उधर, घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के आदेश पर अस्पताल को सीज कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।