{"_id":"69d0f81f6238155ec503978a","slug":"video-ayathhaya-ma-rashavata-ma-maga-paugdha-gajhaya-oura-sab-daema-na-thae-jaca-ka-aathasha-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रिश्वत में मांगा पेड़ा, गुझिया और सेब, डीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रिश्वत में मांगा पेड़ा, गुझिया और सेब, डीएम ने दिए जांच के आदेश
अयोध्या के बीकापुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक अनोखा मामला चर्चा का केंद्र बन गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना निवासी शेर बहादुर वर्मा ने अधिकारियों पर गुझिया और सेब के रूप में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
फरियादी ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे के समक्ष पेश होकर बताया कि भूमि विवाद के चलते पूर्व में उनके पुत्र की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करा दिया।
बाद में दोबारा पैमाइश में रिपोर्ट गलत साबित हुई। शेर बहादुर वर्मा का कहना है कि मुकदमा समाप्त कराने के लिए तहसीलदार से मिलने पर उनसे 2 किलो गुझिया और 2 किलो सेब लाने को कहा गया। गुझिया न मिलने पर उन्होंने 2 किलो पेड़ा, 2 किलो सेब और 5 हजार रुपये भी दिए, इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी को सौंपी गई है। उप जिलाधिकारी श्रेया ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।