{"_id":"67518f9f512a4584910d5355","slug":"video-ayathhaya-ma-saema-yaga-bl-galtafahama-ma-mata-rahae-btaga-ta-kataga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में सीएम योगी बोले- गलतफहमी में मत रहिए, बंटेंगे तो कटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में सीएम योगी बोले- गलतफहमी में मत रहिए, बंटेंगे तो कटेंगे
अयोध्या में सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को रामायण मेले का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा- याद रखना, 500 साल पहले बाबर के एक सिपहसलार ने जो काम अयोध्या में किया, जो संभल में किया और जो काम आज बांग्लादेश के अंदर हो रहा... तीनों की प्रकृति और डीयनए एक जैसा है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में मत रहिए, बंटेंगे तो कटेंगे। ये बांटने वाले लोग दुनिया के कई देशों में प्रॉपर्टी खरीदकर रखे हैं। ये इस सोच में हैं कि यहां संकट आएगा तो वहां चले जाएंगे। मरने वाले लोग मरते रहेंगे।
योगी ने कहा- दुश्मन बगल के देश बांग्लादेश में किस तरह का कृत्य कर रहे हैं। यहां भी ऐसे लोग हैं। योगी ने अयोध्या के रामायण मेले के उद्घाटन के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने तुलसी दल पत्रिका का विमोचन भी किया। योगी ने कहा कि अयोध्या सनातन धर्म की पवन पूरी में से प्रथम पूरी है। हजारों वर्षों से विश्व मानवता का मार्ग अयोध्या ने प्रशस्त किया। अयोध्या एक ऐसी भूमि जहां कोई युद्ध करने का साहस नहीं कर सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।