{"_id":"68036604aad02149290ef8f3","slug":"video-ayathhaya-ma-tarafaka-vayavasatha-ka-jana-vayavasatha-sa-naraja-ii-rakasha-calka-na-kaya-paratharashana-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ट्रैफिक व्यवस्था की जोन व्यवस्था से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ट्रैफिक व्यवस्था की जोन व्यवस्था से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या में ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज ई-रिक्शा कल्याण समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रेस क्लब के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र को सौंपा। ई-रिक्शा चालकों ने मांग की है कि जो भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है, उसमें बदलाव किया जाए। यातायात पुलिस जोन वन और जोन टू सिस्टम को खत्म करें, ताकि अयोध्या कैंट के ई-रिक्शा चालक अयोध्या धाम जा सकें। नई यातायात व्यवस्था के तहत ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने जोन वन और जोन टू की व्यवस्था प्रभावी की है। अयोध्या धाम को जोन वन और अयोध्या कैंट को जोन टू बनाया गया है। जोन वन के ई-रिक्शा चालक जोन टू में नहीं जा सकते हैं। वहीं जोन टू के ई-रिक्शा चालक जोन वन में नहीं जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।