{"_id":"6a2694cb16260d105f06956b","slug":"video-ayathhaya-ma-vathaka-matara-ka-satha-551-thae-jalkara-manaya-gaya-thapa-yajania-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में वैदिक मंत्रों के साथ 551 दिए जलाकर मनाया गया दीप यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में वैदिक मंत्रों के साथ 551 दिए जलाकर मनाया गया दीप यज्ञ
अयोध्या में रामपुर भगन में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ एवं पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा जनकल्याण के लिए लिखे गए साहित्य का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि शांति कुंज हरिद्वार से पधारे जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी ने कहा कि दीपक प्रकाशमान होता है स्वयं को जला करके दूसरे को रोशनी प्रदान करता है इसी तरीके मानव को भी स्वयं कष्ट सहकर अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज का उत्थान करना चाहिए।एक दूसरे को गिराने के षडयंत्र में आज लोग लगे हुए हैं इससे मानव का भला होने वाला नहीं है दीपक हमें यह सिखाता है कि मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करें एवं मानव जीवन को प्रकाश से भर दे ताकि समाज का कल्याण हो सके।
इस दौरान गायत्री पुस्तक ज्ञान रथ लेकर आई प्रभारी रजनी मिश्रा ने ज्ञान-विज्ञान गायत्री महाविज्ञान गायत्री मंत्र से संबंधित 600 पुस्तकों को लोगो में वितरित किया। मीडिया प्रभारी नीलम मिश्रा ने बताया कि दीप यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने श्री हनुमान श्री शनिधाम एवं श्री शिव मंदिर के प्रांगण में 551दीप जलाये।इस दौरान पूरा पंडाल वेद मंत्र के उच्चारण से गुंजायमान हो गया मंत्र ध्वनि से लोग भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर झूमने लगे।इस अवसर पर प्रदीप शर्मा संजीव सिंह सुनील गुप्ता राम रामदयाल गुप्ता विनय सिंह राम पुरन गुप्ता विनोद सिंह माधुरी तिवारी ममता त्रिपाठी नीलू कसौधन आदि उपस्थिति रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।