{"_id":"6a79f38e3464b06c1e0acf8c","slug":"video-ayathhaya-nprma-ta-rada-kapana-sa-bnagathathapara-vathayalya-ka-bcaca-bna-raha-katab-ka-thasata-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रूम टू रीड\" कैंपेन से बेनीगद्दोपुर विद्यालय के बच्चे बन रहे किताबों के दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रूम टू रीड" कैंपेन से बेनीगद्दोपुर विद्यालय के बच्चे बन रहे किताबों के दोस्त
अयोध्या: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दोपुर में प्राथमिक स्तर के बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए "रूम टू रीड" कैंपेन के तहत लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यालय के रूम टू रीड कैंपेन के नोडल शिक्षक चंदन राय ने बताया कि हर सप्ताह सभी कक्षाओं के लिए विशेष पठन सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसके अंतर्गत बच्चों से मुखर वाचन, सहपठन, जोड़े में पठन और स्वतंत्र पठन कराया जाता है।इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक कक्षा को सप्ताह में एक बार पुस्तकालय ले जाया जाता है। वहां बच्चों को रंगीन चित्रों वाली कहानियां, कविताएं और बाल साहित्य की पुस्तकें पढ़ने को दी जाती हैं। शिक्षक पहले बच्चों को पढ़कर सुनाते हैं, फिर बच्चे आपस में जोड़े बनाकर पढ़ते हैं और अंत में स्वयं स्वतंत्र रूप से पढ़ते हैं।
बच्चों में दिखा उत्साह कक्षा 4 की छात्रा रोशनी कहती है "इतने बड़े और सुंदर चित्रों वाली कहानी पढ़ने में बहुत आनंद आता है और ये हमें समझ भी आसानी से आती है।" कक्षा 3 के अर्पित इसे प्रतिदिन कराने की मांग करते हैं। उनका कहना है "मैं तो पढ़ता ही हूं और अपने दोस्तों की पठन में मदद भी करता हूं।" कक्षा 5 के ओम अपने पठन को बेहतर करने का श्रेय रूम टू रीड की पुस्तकों को देते हैं। उन्हें सहपठन सबसे अच्छा लगता है। शिक्षक चंदन राय ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में किताबों के प्रति लगाव पैदा करना है। इससे उनकी भाषा, शब्द भंडार और समझने की क्षमता में भी सुधार हो रहा है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे प्रयासों से बच्चे सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सामान्य ज्ञान और रचनात्मकता में भी आगे बढ़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।