{"_id":"6a47992afb2ec0f97f0be301","slug":"video-ayathhaya-vakasa-parathhakaranae-ma-bthaka-ka-btha-lga-ka-satha-utara-raha-tha-vathhayaka-acanaka-tata-gaii-saugdhha-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विकास प्राधिकरण में बैठक के बाद लोगों के साथ उतर रहे थे विधायक, अचानक टूट गई सीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विकास प्राधिकरण में बैठक के बाद लोगों के साथ उतर रहे थे विधायक, अचानक टूट गई सीढ़ी
अयोध्या विकास प्राधिकरण में कोचिंग, अस्पताल, होटल और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन को लेकर आयोजित बैठक खत्म होने के बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शुक्रवार को दोपहर करीब 3:10 बैठक समाप्त होने के बाद विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के साथ कोचिंग संचालक और अन्य लोग प्राधिकरण भवन की मुख्य सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। इस समय भवन में करीब 150 लोग मौजूद थे।
विधायक वेदप्रकाश गुप्ता जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरे कुछ ही सेकेंड बाद मुख्य सीढ़ी टूट गई। उस समय कई लोग सीढ़ियों पर ही मौजूद थे। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लोगों के बीच चर्चा रही कि अगर कुछ सेकेंड की और देरी होती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
घटना के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इसकी वजह यह रही कि बैठक के दौरान पहली मंजिल पर संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों के लिए दो सीढ़ियां अनिवार्य रखने और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही प्राधिकरण भवन की मुख्य सीढ़ी टूटने से कई सवाल खड़े हो गए। घटना के बाद प्राधिकरण ने तत्काल उस मार्ग को बंद कर दिया और दूसरी सीढ़ी से लोगों की आवाजाही शुरू कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।