{"_id":"683d79b00cc667b7670e55a5","slug":"video-ayodhya-jalshakata-matara-bl-ayathhaya-bsata-oura-gada-ka-damaja-papa-nahara-ka-panaranaramanae-para-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: जलशक्ति मंत्री बोले- अयोध्या, बस्ती और गोंडा के डैमेज पंप नहर का पुनर्निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: जलशक्ति मंत्री बोले- अयोध्या, बस्ती और गोंडा के डैमेज पंप नहर का पुनर्निर्माण पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ से बचाव के इंतजाम चाकचौबंद करने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लगातार भ्रमण कर रहे हैं। एक हफ्ते में दूसरी बार जल शक्ति मंत्री अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान बैठक कर बाढ़ से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक करने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या का सरयू पंप नहर, बस्ती का विक्रमजोत पंप नहर और गोंडा का उतरौला पंप नहर यह बहुत डैमेज हो गया था। इन तीनों पंप नहर का पुनर्निर्माण लगभग हो गया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए जलस्तर उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाढ़ से बचाव की परियोजनाएं पांच जगह चल रही हैं। आने वाले समय में यह एक चुनौती है, क्योंकि मानसून आने वाला है। महाराष्ट्र और केरल तक मानसून आ चुका है। 15 जून तक हमारी सभी बाढ़ परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। अयोध्या के 17-18 गांव जो बाढ़ प्रभावित होते हैं, वह सुरक्षित हो जाएंगे। किसी प्रकार का डैमेज नहीं होगा। हमारे जितने भी नदियों के बंधे हैं, वे सभी सुरक्षित हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में 344 परियोजनाएं चल रही हैं। यह सभी परियोजनाएं 15 जून तक पूरी कर ली जाएंगी। सिंचाई के लिए भी तालाब और पोखरों में भरने के लिए भी पानी हम दे रहे हैं। आने वाले समय में सिंचाई के सीजन में समय से किसानों को पानी मिलेगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।