{"_id":"683c8af6dcd67ad4c604cc34","slug":"video-bed-entrance-exam-was-conducted-in-bhadohi-reasoning-and-maths-questions-were-balanced-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई, रिजनिंग और गणित के प्रश्न संतुलित रहे, मानविकी ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई, रिजनिंग और गणित के प्रश्न संतुलित रहे, मानविकी ने उलझाया
ज्ञानपुर जिले में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच केंद्रो पर संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर केंद्रो पर सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। मानविकी विषयों के अभ्यर्थियों को सवालों ने थोड़ा परेशान किया जबकि रिजनिंग और गणित के प्रश्न संतुलित रहे। दोनों पालियों में कुल 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को सुबह सात बजे से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थी और अभिभावक जमा हो गए। आठ बजे के बाद प्रवेश पत्र संग अन्य जांच होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई। दोपहर 12 बजे परीक्षा केंद्रो से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे जबकि कुछेक चिंतित दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि अपने विषय से जुड़े सवालों के जवाब तो आसानी से दे दिए, लेकिन दूसरे विषयों से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें उलझाया। समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवालों की अधिकता रही। नई शिक्षा नीति, समान नागरिक संहिता, महिला आईपीएस, चंद्रयान, आदित्य एल-1 से जुड़े सवाल पूछे गए। डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी शुभम बरनवाल ने जीआईसी, केएनपीजी में बनाए गए केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली में 2173 में 216 और दूसरी पाली में 2173 में 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।