{"_id":"683c399afcb8514c700098e8","slug":"video-video-raebareli-thasha-oura-parathasha-ka-kamana-sarakashhata-hatha-ma-sahanall-sharamal-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: देश और प्रदेश की कमान सुरक्षित हाथों में: सोहनलाल श्रीमाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: देश और प्रदेश की कमान सुरक्षित हाथों में: सोहनलाल श्रीमाली
क्षेत्र के चाँदा मजरे बन्नामऊ गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का जोरदार स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमाली ने कहा कि देश और प्रदेश की कमान आज सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद एक गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए उन्हें गरीबों की समस्याओं की पूरी समझ है। यही वजह है कि उनकी अधिकतर योजनाएं समाज के पिछड़े, दलित, वंचित और गरीब वर्गों के हित में केंद्रित हैं।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब देश का कोई भी गरीब नागरिक पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रह जाता। इस योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। श्रीमाली ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी उल्लेख किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हमारे 28 नागरिकों को दुश्मन ने मारा, तो भारतीय सेना ने 22 मिनट में दुश्मन के इलाके में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया।
उन्होंने दावा किया कि सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान 50 साल पीछे चला गया। कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। अब कोई किसी की जमीन नहीं हड़प सकता है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। गुंडे और बदमाश या तो प्रदेश को छोड़ दिया या फिर दुनिया को ही छोड़कर चले गए। कार्यक्रम में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राममिलन शर्मा, युवा नेता अंकुर सिंह, सोहनलाल विश्वकर्मा, रामनारायण यादव, राजकुमार शर्मा, आशीष, सुनील, रामेश्वर, जितेंद्र, हंसराज विश्वकर्मा, पंकज प्रजापति और जेपी सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।