{"_id":"67ebdff1532d7a63970dbafb","slug":"video-ayodhya-masathha-cana-mal-ma-haaa-hathasa-lha-ka-sata-garana-sa-eka-karamacara-ka-mata-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: मसौधा चीनी मिल में हुआ हादसा, लोहे की सीट गिरने से एक कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: मसौधा चीनी मिल में हुआ हादसा, लोहे की सीट गिरने से एक कर्मचारी की मौत
अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में स्थित केएम शुगर मिल, मसौधा में मंगलवार दोपहर में फिर एक हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी के सीने पर लोहे की सीट गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
मसौधा चीनी मिल में सोमवार को दोपहर बाद फिर हादसा हो गया। इसमें थाना क्षेत्र ग्राम बरवा निवासी अजय कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉकचेन के माध्यम से लोहे की सीट उतारी जा रही थी। अचानक भारी भरकम लोहे की सीट सरक कर युवक के सीने पर आ गिरी, जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिल के घायल कर्मचारी को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जनरल मैनेजर बीएन मिश्र ने बताया कि ब्लॉकचेन से लोहे की सीट उतारते समय हादसा हुआ है। इस घटना से कर्मचारी के गांव में मातम छा गया। बताते चलें कि विगत 14 मार्च को भी एक कर्मचारी प्रवेश कुमार के ऊपर पानी की टंकी गिरने से मौत हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।