{"_id":"6809f3e3212f756b4f0fa40e","slug":"video-ayodhya-pana-ka-palta-ma-yavaka-ka-sathagathha-halta-ma-mata-paravara-na-kaya-hagama-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पानी के प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पानी के प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने किया हंगामा
अयोध्या शहर के शिव नगर स्थित साईं नीर पानी प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्लांट के मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर भेज दिया। इससे नाराज युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रिंकू नामक युवक पानी प्लांट से पानी की सप्लाई का काम पिछले 10 साल से करता था। बृहस्पतिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिजली के करंट से मौत होने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार के सदस्यों और पड़ोस के लोगों में काफी आक्रोश है। जब फैक्ट्री का मालिक शव लेकर घर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ आसपास रहने वाले लोग सड़क पर उतर आए।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि मौत के कई घंटे बाद भी न तो परिवार को जानकारी दी गई न पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव को घर पहुंचा दिया गया। मृतक की पत्नी सरिता का कहना है कि रिंकू का किसी से कोई विवाद नहीं था। पड़ोसियों ने कहा कि जिस तरह से शव घर भेजा गया उससे कहीं न कहीं अनहोनी की आशंका है। कई लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।