{"_id":"69c51bbc456f6bdd810764d3","slug":"video-ma-kamakhaya-thhama-mahatasava-ma-narahaaa-na-bkhara-raga-cal-jab-capa-ka-bb-ka-bldajara-para-jhama-lga-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां कामाख्या धाम महोत्सव में निरहुआ ने बिखेरे रंग, 'चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर' पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कामाख्या धाम महोत्सव में निरहुआ ने बिखेरे रंग, 'चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर' पर झूमे लोग
रामनगरी अयोध्या में मां कामाख्या धाम महोत्सव उस समय खास और यादगार बन गया,जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही पूरे पंडाल में मोदी योगी के नारों से पंडाल में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक झूम उठे।
निरहुआ ने अपने चर्चित गीत“चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर”की प्रस्तुति देकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया,जिस पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर मोदी योगी के नारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने “निरहुआ नाम ब...”भोजपुरी गीत व “नई झुलनी के छइयां बलम दुपहरी...” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। साथ ही उन्होंने कई देवी गीतों की प्रस्तुति देकर महोत्सव में भक्ति रस का संचार किया,जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में हजारों दर्शकों की भारी भीड़ ने आयोजन को और भव्य बना दिया। लोगों का उत्साह इस कदर था कि देर रात तक पंडाल में ऊर्जा और उमंग बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।