{"_id":"6a43aaf0ef905d462e0d2611","slug":"video-natha-ma-dabna-sa-tana-mahalo-ka-mata-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम सनाहा में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नदी किनारे हादसा हो गया। नदी देखने गए एक ही परिवार के पांच लोग अचानक नदी में गिर गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान दोपहर 2:00 बजे तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान सजरुल (45), साहिन बानो (38) और मरियम (18) के रूप में हुई है।
हादसे में लापता दो युवती नरगिश (18) और महक बानो (18) का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश के लिए पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग नदी देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।