{"_id":"693fccd16fab47c1f905d6b9","slug":"video-tata-samaha-ramanagara-ma-sathapata-karaga-aathhanaka-kasara-cakatasalya-hab-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"टाटा समूह रामनगरी में स्थापित करेगा आधुनिक कैंसर चिकित्सालय हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा समूह रामनगरी में स्थापित करेगा आधुनिक कैंसर चिकित्सालय हब
देश के प्रतिष्ठित टाटा समूह के नमो कैंसर फाउंडेशन की ओर से अयोध्या में एक आधुनिक कैंसर चिकित्सालय हब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में टाटा समूह के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और संभावनाओं की तलाश की।
इस परियोजना के लिए अयोध्या के राज परिवार के सदस्य और प्रख्यात संगीत अध्येता यतींद्र मिश्र ने बड़ा प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि यह कैंसर हब उनके स्वर्गीय पिता बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की स्मृति में बनाया जाता है तो वे इसके लिए छह से आठ एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। इस प्रस्ताव को राम मंदिर ट्रस्ट का भी सहयोग मिलने की बात कही गई है।
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि स्व. रतन टाटा की परिकल्पना थी कि अयोध्या में नमो कैंसर फाउंडेशन के माध्यम से एक कैंसर चिकित्सालय हब विकसित किया जाए। इसी परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए अब फाउंडेशन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में बनने वाले हुतात्मा पुण्य स्मारक के मुख्य स्तंभ को लेकर भी विचार किया जा रहा है। पहले इसे टाइटेनियम से बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मिलने वाले झांसी रेड ग्रेनाइट से निर्माण पर विचार हो रहा है। अब राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण कार्य से आगे बढ़कर श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक राम मंदिर का समस्त निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।