Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में बनेगी हाईटेक इक्ष्वाकु वंश गैलरी, डिजिटल रूप में दिखेंगी प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियां
{"_id":"6a1c3790d7008903cc09b1e3","slug":"video-video-atararashhataraya-rama-katha-sagarahalya-ma-bnaga-haiitaka-ikashhavaka-vasha-galra-dajatal-nprpa-ma-thakhaga-parabha-shararama-ka-63-paugdhhaya-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में बनेगी हाईटेक इक्ष्वाकु वंश गैलरी, डिजिटल रूप में दिखेंगी प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में बनेगी हाईटेक इक्ष्वाकु वंश गैलरी, डिजिटल रूप में दिखेंगी प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियां
अयोध्या। सरयू तट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को अब और भव्य तथा तकनीकी रूप से आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वंशजों और इक्ष्वाकु वंश की गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष हाईटेक गैलरी तैयार की जाएगी।
इस गैलरी में प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक राम वंश की ऐतिहासिक यात्रा को करीब से समझ सकेंगे।
संग्रहालय के संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और इक्ष्वाकु वंश की जानकारी के बिना राम कथा अधूरी मानी जाएगी, इसलिए संग्रहालय में विशेष इक्ष्वाकु वंश गैलरी विकसित की जा रही है।इस हाईटेक गैलरी में 15 से 20 प्रमुख राजाओं को स्कैनर और डिजिटल तकनीक के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
दर्शक किसी भी राजा की डिजिटल प्रतिकृति पर क्लिक कर उसके शासनकाल, इतिहास, धार्मिक महत्व और वंश परंपरा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।यह गैलरी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राम वंश के इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।