{"_id":"69e4c17f404d91bbb80aae74","slug":"video-video-ayathhaya-garama-ma-42-dagara-taka-bugdhha-tapamana-dakatara-ka-catavana-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या गर्मी में 42 डिग्री तक बढ़ा तापमान, डॉक्टरों की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या गर्मी में 42 डिग्री तक बढ़ा तापमान, डॉक्टरों की चेतावनी
अयोध्या। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हीट वेव का खतरा भी गहरा गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं।
जिला अस्पताल के डॉ आशीष पाठक ने कहा कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें और ज्यादा पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।डॉक्टरों के अनुसार, इन दिनों फूड प्वाइजनिंग और पेट दर्द के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
बासी और बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. आरबी वर्मा ने कहा कि तेज धूप से स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सनस्क्रीन लगाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को ही सबसे बड़ा बचाव बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।