सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: Overwhelming Enthusiasm for CBSE in Government Schools; More Than 12,000 Students Enrolled in Mandi District

Mandi: सरकारी स्कूलों में सीबीएसई के प्रति भारी उत्साह, मंडी जिले में 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:32 AM IST
Mandi: Overwhelming Enthusiasm for CBSE in Government Schools; More Than 12,000 Students Enrolled in Mandi District
सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई के 'सुक्खू सरकार’ के फैसले का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। प्रथम चरण में जिला मंडी के 23 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई के अधीन किया गया है। यहां प्रवेश पाने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 12 हजार से अधिक बच्चे विभिन्न कक्षाओं में अभी तक दाखिला ले चुके हैं। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू, मढ़ी, पनारसा, जोगिंदरनगर, करसोग, गोहर, मंडी, सरकाघाट, जंजैहली, सुंदरनगर, रिवालसर, गद्दीधार, मंडप, भराड़ी स्थित सज्जयाओपिपलू, चौंतड़ा, कोटली, बालीचौकी, पांगणा, पधर, तेबन, बलद्वाड़ा, भद्रवाड़ तथा कोलनी ढलवान में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। 16 अप्रैल, 2026 तक इन स्कूलों में 12,083 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। बलद्वाड़ा में 389, बालीचौकी में 769, भंगरोटू में 519, भराड़ी में 198, भद्रवाड़ में 160, चौंतडा 579, गद्दीधार 142, गोहर 655, जंजैहली 593, जोगिंदरनगर 1050, करसोग 1031, कोलनी ढलवान 187, कोटली 773, मंडप 432, मंडी 646, मढ़ी 274, पधर 592, पनारसा 506, पांगणा 624, रिवालसर 512, सरकाघाट 529, सुंदरनगर में 595 तथा तेबन में 328 बच्चों ने अभी तक प्रवेश लिया है। बाल वाटिका से जमा दो तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छठी, नौवीं, दसवीं, जमा एक तथा जमा दो में प्रवेश का आंकड़ा एक हजार पार हो चुका है। जिला में बाल वाटिका एक में 226, बाल वाटिका दो में 341 तथा बाल वाटिका तीन में 344 नौनिहालों ने प्रवेश लिया है। प्रथम कक्षा में 483, दूसरी में 370, तीसरी में 238, चौथी में 487, पांचवीं में 492, छठी में 1028, सातवीं में 945, आठवीं कक्षा में 964, नौवीं में 1295, दसवीं में 1165 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जमा एक में 1862 तथा जमा दो में 1873 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रदेश सरकार की इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। लोग इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की खुले मन से तारीफ कर रहे हैं। बीजे स्कूल मंडी में जमा एक में प्रवेश लेने वाली दीपिका शर्मा तथा आशय शर्मा ने सीबीएसई शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पहले वे निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, अब सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करेंगी। मंडी की आसमा फ़ातुन का कहना है कि उनका बच्चा पहले निजी स्कूल में पढ़ता था, जहां फीस बहुत अधिक थी, जिसे चुकता करने में सक्षम नहीं थे। मुख्यमंत्री जी ने हम जैसे अभिभावकों की कठिनाइयों को समझते हुए ऐसी व्यवस्था की है, जिससे अपने बच्चों को हम सीबीएसई बोर्ड में पढ़ा सकें। मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए बताया कि अपने बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूल (सीबीएसई) में करवा दिया है, जिससे अब उसे बेहतर और सुलभ शिक्षा मिल सकेगी। मंडी की रहने वाली नगीना कुमारी का कहना है कि पहले बेटी का दाखिला एक प्राइवेट स्कूल में करवाया था। वहां फीस अधिक होने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब अपनी बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में करवा दिया है। सरकार ने आम जनता और गरीब परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में सोचा। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करती हूं। इसी तरह मंडी की सुमन, कोटली के अरुण कुमार, पधर के राकेश, सुंदरनगर के नरेश, गोहर के चमन लाल ने भी सरकारी स्कूल में सीबीएसई पैटर्न शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बीजे स्कूल मंडी (सीबीएसई) के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के आधार और एसएलसी लेकर सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। उप निदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान का कहना है कि मंडी के 23 सरकारी स्कूलों में इस सत्र से सीबीएसई कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक जारी है। सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद इन स्कूलों में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। किसी कक्षा में 40 से अधिक बच्चे होते हैं तो अलग से सेक्शन बनाया जाएगा। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बीएचयू में बवाल, छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी

19 Apr 2026

VIDEO: किशोर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पांच घंटे लगाया जाम

18 Apr 2026

VIDEO: कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत

18 Apr 2026

कानपुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

18 Apr 2026

कानपुर: एनआरआई सिटी की रेव पार्टी में उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, दो गिरफ्तार

18 Apr 2026
विज्ञापन

Kanpur News: देर रात पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार...चरस, एलएसडी समेत कई ड्रग्स बरामद | Amar Ujala

18 Apr 2026

कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान

18 Apr 2026
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका

18 Apr 2026

पिता की दो बात न सह सका लक्की, नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

18 Apr 2026

नोएडा में मौसम के फेरबदल से खिलाड़ियों के अभ्यास में दिक्कत, कोचों ने बदला समय

18 Apr 2026

भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश

18 Apr 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

18 Apr 2026

फरीदाबाद: शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर 6.65 लाख का माल ले उड़े

18 Apr 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: बारिश के बीच मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में आग लगने से सामान जला

18 Apr 2026

लखनऊ में 'गलियों में लखनऊ' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई

18 Apr 2026

VIDEO: बलिया में आग लगने से 48 रिहायशी मड़हे जलकर राख, लाखों का नुकसान

18 Apr 2026

VIDEO: मारपीट में घायल वृद्ध की 20 दिन बाद हुई मौत

18 Apr 2026

VIDEO: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

18 Apr 2026

VIDEO: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने टेंडर बाबू पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

18 Apr 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानक के खेल मैदान का शुभारंभ, खेला गया फुटबॉल मैच

18 Apr 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 में हुए कई रोमांचक खेल

18 Apr 2026

Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी

18 Apr 2026

Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान

18 Apr 2026

Meerut: तीखी धूप और भयंकर गर्मी में गैस सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता

18 Apr 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर के 46वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने दिए उपदेश

18 Apr 2026

लखनऊ में विपुलम पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

18 Apr 2026

सपा का झंडा जलाने के विरोध में लखनऊ में सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18 Apr 2026

पहले जोड़े हाथ फिर मंदिर में की चोरी, मझोला के खुशहालपुर स्थित मंदिर की घटना

18 Apr 2026

दो जिंदगियां बचाने वाले कल्लू केवट की बहादुरी की कहानी, उन्हीं की जुबानी

18 Apr 2026

लखनऊ में अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना

18 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed