{"_id":"6837170ba9cb8ad8d203d6da","slug":"video-video-ayathhaya-ka-eka-thanathara-samata-10-palsa-karamaya-ka-ab-jana-paugdhaga-jal-janae-kaya-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या के एक थानेदार समेत 10 पुलिस कर्मियों को अब जाना पड़ेगा जेल, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या के एक थानेदार समेत 10 पुलिस कर्मियों को अब जाना पड़ेगा जेल, जानिए क्यों
मिल्कीपुर के इनायतनगर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष जंग बहादुर और उपनिरीक्षक समेत 10 पुलिस कर्मियों पर एससी-एसटी न्यायालय सख्त हो गया है। थानाध्यक्ष जंग बहादुर समेत 10 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। अयोध्या के तत्कालीन एसएसपी ने भी गिरफ्तारी नहीं की थी। जबकि कई बार कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। अब एससी एसटी कोर्ट ने आईजी प्रवीण कुमार को निर्देशित किया है कि सभी 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर 20 जून को न्यायालय में पेश करें।
जानिए क्या है मामला
21 अगस्त 2012 को इनायतनगर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के ही कुचेरा निवासी आढ़ती राजकुमार सोनकर को जबरदस्ती वाहन में बैठाकर थाने में पिटाई की थी। सोने की चेन और लगभग 25,000 रुपये लूटने का आरोप था।
जानिए पुलिस ने क्यों की पिटाई
थाना इनायतनगर में एक फंक्शन आयोजित था। इसमें राजकुमार सोनकर को मुफ्त में अनाज सप्लाई करना था। सप्लाई न करने पर पुलिस वालों ने पिटाई की थी। राजकुमार सोनकर ने एससी एसटी कोर्ट में परिवाद दायर किया था।
आरोपी पुलिस कर्मियों ने हाईकोर्ट में राहत के लिए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए तीन हफ्ते के अंदर संबंधित कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था। इस आदेश का भी पुलिस अनुपालन नहीं करा पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।