{"_id":"6a3b99d82969239c170869fd","slug":"video-video-ayathhaya-ka-sata-na-kaha-saca-samana-aana-ka-itajara-karae-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या के संतो ने कहा- सच सामने आने का इंतजार करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या के संतो ने कहा- सच सामने आने का इंतजार करिए
राम मंदिर की दान राशि के गबन मामले में एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। वहीं, दूसरी तरफ एसआईटी जांच के बीच मंगलवार को राम मंदिर के शेष अवतार मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ।
इस समारोह की खास बात यह रही की इसमें एसआईटी जांच का सामना कर रहे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा, गोपाल राव भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का संचालन करते दिखे। साथ ही रामनगरी के प्रमुख संतों ने इस ध्वजारोहण की प्रक्रिया को संपन्न कराया।
इस कार्यक्रम से यह संदेश गया है कि रामनगरी के संत राम मंदिर ट्रस्ट के साथ खड़े हैं। संतों का कहना भी है कि इस पूरे मामले में बहुत जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। एसआईटी जांच हो रही है अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। संतों ने भरोसा जताया है कि जो सच होगा वह सामने आएगा, दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।