{"_id":"6835a389eaa32fcdf4070699","slug":"video-video-ayathhaya-pahaca-parava-sasatha-bjabhashhanae-ka-bhavaya-savagata-bl-pasaka-ekata-sa-bra-hana-para-thaya-byana-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण का भव्य स्वागत, बोले - पास्को एक्ट से बरी होने पर दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण का भव्य स्वागत, बोले - पास्को एक्ट से बरी होने पर दिया बयान
दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पास्को एक्ट में बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के साधु संतों ने भव्य स्वागत किया। अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को मेरे ऊपर आरोप लगाया गया था, तभी मैंने कहा था यह आरोप झूठा है। मैंने कहा था कि यदि आरोप साबित हो जाएंगे तो मैं फांसी पर स्वतः लटक जाऊंगा। मैंने जो कहा था वह प्रमाणित हुआ है।
न्याय पालिका पर मैंने पहले भी भरोसा जताया था, आज भी आभार प्रकट करता हूं। बृजभूषण ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जो खोया उसका गम नहीं जो पाया वह कम नहीं। जिन खिलाड़ियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था, वे मुझे कुश्ती का भगवान कहते थे। इन खिलाड़ियों का मेरे घर पर आना-जाना था। उनके विवाह और त्योहारों में भी मैं शामिल हुआ हूं। गाने के बोल बोलते हुए कहा कि कभी पास आकर मुझे यह बता दें मिला है क्या उन्हें मुझे यूं सता के। इस आरोप से कई बच्चों ने अपनी जिंदगी खो दी। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली।
जिनको न्याय नहीं मिला, वे सजा काट रहे हैं या अपना जीवन समाप्त कर चुके हैं। बृजभूषण ने कहा कि कुछ धाराएं संरक्षण के लिए बनाई गई हैं लेकिन उनका दुरुपयोग हो रहा है। दहेज उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न इन धाराओं का उपयोग संरक्षण के लिए किया गया था लेकिन इनका दुरुपयोग हो रहा है। किसी बच्ची के साथ यदि दुराचार होता है तो ये धाराएं उसके संरक्षण के लिए बनाई गई थीं। बहुत बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न की धाराओं को लोगों ने अपने विरोधियों को परास्त करने और उनका जीवन समाप्त करने के लिए हथियार बना रखा है।
पूर्व सांसद ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती से मांग करता हूं कि यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को कैसे रोका जाए, इसको सरकार सुनिश्चित करे। धारा समाप्त करने की बात नहीं हो रही है लेकिन एक समीक्षा जरूर की जानी चाहिए। यौन उत्पीड़न की धाराओं का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने मेरा विरोध किया, उसका सत्यानाश हो गया। मेरा जो भी विरोध किया है, उन सबको भगवान दंड देंगे क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।