{"_id":"6a09c87f993a02f8c703a444","slug":"video-video-outhayagaka-vakasa-matara-natha-gapal-gapata-natha-bl-para-thasha-na-vapakashha-ka-nakara-thaya-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले- पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले- पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया
अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों का सम्मान किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 की बढ़ोतरी किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद गोपाल नंदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया है और आज डबल इंजन की सरकार देशभर में चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है और गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकारें विकास कार्य कर रही हैं।नंदी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जनता ने जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में घबराहट की स्थिति है क्योंकि जनता विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन दे रही है।वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जातियों को बांटने का काम करती रही है।
उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने इस राजनीति को समझ लिया और सपा को सत्ता से बाहर कर दिया।सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज भारत दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।