{"_id":"6a0993d8cb6b318fb105fec7","slug":"video-video-palva-caraha-para-aaga-sa-jal-papal-ka-paugdha-saugdhaka-para-gara-11000-lina-ka-pal-oura-tana-bika-kashhatagarasata-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पड़ेलवा चौराहे पर आग से जला पीपल का पेड़ सड़क पर गिरा, 11000 लाइन के पोल और तीन बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पड़ेलवा चौराहे पर आग से जला पीपल का पेड़ सड़क पर गिरा, 11000 लाइन के पोल और तीन बाइक क्षतिग्रस्त
पड़ेलवा चौराहे पर शनिवार रात अज्ञात कारणों से पीपल और आम के पेड़ में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि रात में विद्युत आपूर्ति न होने से पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके कारण आग पूरी रात सुलगती रही।
रविवार में दोबारा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका लेकिन दोपहर करीब 2:05 बजे आग से जला हुआ पीपल का विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के दो-तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें भी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया।
श्रवण सैनी ने बताया कि लाइट कटवाने के लिए गोसाईगंज के गद्दोपुर फीडर पर फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। डीएम कार्यालय पर फोन करने के बाद लाइट कटी। सूचना पर तारुन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।