{"_id":"6a01ce8798d41dda6104a675","slug":"video-video-rama-mathara-parasara-ma-sarakashhanae-parayagashal-sathapata-hanamana-galra-atama-caranae-ma-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राम मंदिर परिसर में संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित, हनुमान गैलरी अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राम मंदिर परिसर में संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित, हनुमान गैलरी अंतिम चरण में
राम मंदिर परिसर के विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने विभिन्न परियोजनाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया। मंदिर परिसर में अत्याधुनिक संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जिसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से तैयार किया गया है।
आईजीएनसीए के दो विशेषज्ञ अगले तीन वर्षों तक अयोध्या में तैनात रहकर स्थानीय कर्मचारियों को संरक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। प्रयोगशाला का उद्देश्य सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण करना है।
वहीं, राम मंदिर परिसर में बन रही हनुमान गैलरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा संग्रहालय दिसंबर माह या उसके बाद खोले जाने की योजना है। मंदिर परिसर में अगला ध्वजारोहण समारोह 29 मई को होगा, जिसकी व्यवस्थाएं चंपत राय देख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।