{"_id":"6a44be0656f1f3bf200225e6","slug":"video-video-rama-mathara-thana-parakaranae-aarapa-avanasha-ka-kamara-sa-yagacaraya-oura-savathara-bl-thashhaya-para-ha-kararavaii-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी अविनाश के कमरे से योगाचार्य और सेवादार बोले दोषियों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी अविनाश के कमरे से योगाचार्य और सेवादार बोले दोषियों पर हो कार्रवाई
राम मंदिर से जुड़े दान चोरी के मामले की जांच के बीच जहां आरोपी अविनाश रहता था वह कमरे में जा कर टीम ने कुछ लोगों से बात किया और कमरे में ही श्याम साधनालय की योगाचार्य सीमा तिवारी से बातचीत किया। यह वही कमरा है जिसकी वीडियो भी वायरल हुई जिसमें अविनाश टीम के साथ 5 जून को दिख रहा था। इसमें उन्होंने बताया कि अविनाश शुक्ला पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अयोध्या में रह रहे थे और राम मंदिर से जुड़ी गतिविधियों में कार्यरत थे। उनके अनुसार, अविनाश का परिचय योग गुरु डॉ. चैतन्य और उनके भाई अभिषेक के माध्यम से हुआ था।
वहीं, 5 जून के प्रत्यक्षदर्शी सेवादार सुंदरलाल ने बताया कि उस दिन पुलिस कुछ लोगों के साथ अविनाश को किराये के मकान पर लेकर आई थी। उनके अनुसार, घर से एक बैग निकाला गया, जिसमें कुछ नकदी थी। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और पुलिस अविनाश को अपने साथ ले गई। सुंदरलाल का कहना है कि उन्होंने बाद में अभिषेक को इसकी सूचना दी।
हालांकि, इन बयानों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक बरामद नकदी या उसके स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।