{"_id":"69c13317dac83368960c4fd6","slug":"video-video-ramakatha-varasata-ka-sahajana-ka-bugdha-pahal-ramapara-raza-librara-va-ramakatha-sagarahalya-ma-sahayaga-ka-tayara-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामकथा विरासत को सहेजने की बड़ी पहल, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी व रामकथा संग्रहालय में सहयोग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामकथा विरासत को सहेजने की बड़ी पहल, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी व रामकथा संग्रहालय में सहयोग की तैयारी
रामनगरी में रामकथा से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। रामपुर रज़ा लाइब्रेरी और अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के बीच दुर्लभ पांडुलिपियों और सांस्कृतिक सामग्री को लेकर सहयोग की तैयारी चल रही है। लाइब्रेरी के डायरेक्टर डॉ. पुष्कर मिश्र ने संग्रहालय के संयोजक संजीव कुमार से मुलाकात कर कई प्रस्ताव रखे।
उन्होंने सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दी की राम साहित्य से जुड़ी पांडुलिपियों की फैक्सिमाइल कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही फारसी भाषा में श्रीमद्भागवत की अलंकृत पांडुलिपि व उससे जुड़े चित्रों की संयुक्त प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया।
बताया गया कि लाइब्रेरी में विभिन्न भाषाओं की कई रामायणों का संग्रह है। प्रस्ताव पर विचार जारी है और इसे अयोध्या को वैश्विक रामायण शोध केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।