{"_id":"6a69a86417474c966c0418ae","slug":"video-video-sakaraya-haii-esaaaiita-ab-anal-mashara-ka-tharaja-haga-byana-natasa-jara-karana-ka-parakaraya-shanpr-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सक्रिय हुई एसआईटी, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सक्रिय हुई एसआईटी, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आगे बढ़ गई है। विवेचक ने हाल ही में बैंककर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सबसे पहले डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। पूरे मामले की जांच आईपीएस अधिकारियों की निगरानी में करने की बात भी कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद जिले में पहले से चल रही पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई थी। सूत्रों के अनुसार टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे से समन्वय स्थापित किया है। पूरे मामले की जानकारी विवेचक से तलब की है। जल्द ही अधिकारियों की बैठक होने की चर्चा है, जिसमें आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।